होमझारखंडझारखंड को मिलने जा रहा तीसरा एक्सप्रेस-वे , झारखंड से छत्तीसगढ़ जाना...

झारखंड को मिलने जा रहा तीसरा एक्सप्रेस-वे , झारखंड से छत्तीसगढ़ जाना हुआ आसान

झारखंड के लोगों को अब काफी सुविधा होगी और उनके लिए विकास के मार्ग के अवरोधक दूर होंगे। राज्य मे के 3 एक्‍सप्रेस-वे बनने का रास्‍ता साफ हो गया है। इस परियोजना के पूरा होने से झारखंड से ओडिशा और छत्‍तीसगढ़ की दुरी कम हो जाएगी, और लोगों को यहाँ आने जाने में काफी सहूलियत होगी और समय की भी बचत होगी। NHAI के  द्वारा झारखंड में तीन एक्‍सप्रेस-वे बनाने की तैयारी की जा रही है।

दो एक्सप्रेस-वे परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किए जाने के लिए फंड भी आवंटित की जा चुकी है, जबकि तीसरे एक्‍सप्रेस-वे सह ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण के रास्ते में आनेवाले सभी अड़चन समाप्त हो चुके हैं और इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से झारखंड से छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की यात्रा बेहद आसान हो जाएगी। यह भी गौरतलब है कि पटना-कोलकाता एक्‍सप्रेस-वे (Patna-Kolkata Expressway) के झारखंड से होते हुए गुजरने से भी राज्य के लोगों को काफी फायदा होगा। इसका निर्माण कार्य पूरा होने से झारखंड से कोलकाता की दूरी (Jharkhand to Kolkata distance) लगभग 120 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।

भारतमाला परियोजना के अन्तर्गत झारखंड में दो इंटर स्‍टेट एक्सप्रेस-वे भी बनाए जाएंगे। झारखंड की राजधानी रांची को बोकारो से कनेक्टीविटी देने के लिए एक्‍सप्रेस-वे निर्माण की योजना बनाई गई है। रांची-बोकारो एक्‍सप्रेस-वे की बात करें तो इसके निर्माण को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से जानकारी मिली है कि रांची से बोकारो तक एक्‍सप्रेस-वे निर्माण के लिए सरकार की तरफ से 1730 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी जा चुकी है।

वहीं ओडिशा के संबलपुर-रांची एक्‍सप्रेस-वे निर्माण के प्रस्ताव को भी सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। इस प्रोजेक्‍ट को आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों की तरफ से 3300 करोड़ रुपये की डिटेल्‍ड प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट (DPR) बनाई गई है। अतः झारखंड की राजधानी रांची को झारखंड के दो बड़े शहरों से कनेक्टीविटी देने के लिए दो एक्‍सप्रेस-वे निर्माण की योजना है, जिसके निर्माण की लागत का अनुमान 5000 करोड़ रुपये से अधिक लगाया गया है।

Most Popular