होमझारखंडझारखंड के इस जिले से भुवनेश्वर और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट,...

झारखंड के इस जिले से भुवनेश्वर और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट, इस दिन से शुरू होगी..

झारखंड में विकास के कार्य लगातार जारी हैं. बता दें, जमशेदपुर शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, भुवनेश्वर से जमशेदपुर व जमशेदपुर कोलकाता के बीच दोनों ओर से हवाई सेवा 30 अक्तूबर 2022 से शुरू होगी. बताया जा रहा है कि कुल 9 सीटर क्षमता की कॉमर्शियल उड़ान छठ दिन के पावन अवसर पर शुरू करने की नींव रखी गई है. भुवनेश्वर जमशेदपुर (सोनारी एरोड्रम) और जमशेदपुर से कोलकाता के बीच दोनों ओर से फ्लाइट प्रतिदिन चलेगी.

हवाई सर्विस कंपनी को प्रदान किया लाइसेंस
उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इस रूट पर एयर सर्विस का लाइसेंस जीएसइसी मोनार्क एंड डेक्कन एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड(इंडिया वन एयर) को लाइसेंस देने की प्रक्रिया नियमानुसार की है. इसमें मंत्रालय, झारखंड सरकार, टाटा स्टील अौर हवाई सर्विस देने वाली कंपनी के संयुक्त पहल पर फ्लाइट की सर्विस भारत सरकार के उड़ान योजना के तहत चलायी जायेगी. फ्लाई की निर्धारित रूट और समय सारणी के साथ हवाई सर्विस कंपनी को लाइसेंस प्रदान कर दिया गया है.

30 सितंबर से 9 सीटर कॉमर्शियल उड़ान
आगामी 30 सितंबर 2022 से भुवनेश्वर से नौ सीटर कॉमर्शियल फ्लाइट जमशेदपुर और जमशेदपुर से कोलकाता, कोलकाता से जमशेदपुर और जमशेदपुर से भुवनेश्वर जायेगी, इस कारण सोनारी एरोड्रम में सुरक्षा और अग्निशामक गाड़ी की अतिरिक्त तैनाती की जायेगी.

 

Most Popular