होमझारखंडझारखंड का यह शहर गंदगी मुक्त होगा, करोड़ो की लागत से बनाया...

झारखंड का यह शहर गंदगी मुक्त होगा, करोड़ो की लागत से बनाया जा रहा सेप्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

झारखंड के निवासी गंदगी और कचरे से परेशान है। जिसे लेकर शहर में कई प्रकार की बीमारियां भी उत्पन्न हो रही है। जिसे देखते हुए सरकार झारखंड के गिरिडीह जिले में सेप्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कर रही है। जो भी कचरा घर या सड़क से निकलेगी उसे इस प्लांट में लैंडफिल किया जाएगा।

इसके अलावा जो भी कचरा घर से निकलेगा उसे सेफ्टी मैनेजमेंट प्लांट में डंप कर दिया जाएगा। उन कचरों को प्लांट में लाकर रीसाईकल करके फाइनल प्रोडक्ट के रूप में ट्रीटेड वाटर का निर्माण किया जाएगा। यह जो ट्रीटेड वॉटर होंगे वह लोगो के रोजमर्रा जीवन मे इस्तेमाल होने वाले पानी के रूप में होंगे। इस पानी का इस्तेमाल लोग नहाने, धोने व साफ सफाई के लिए कर सकेंगे। इस प्लांट में ट्रीटेड वाटर के साथ ही साथ ट्रीटेड सल्च का भी निर्माण होगा। यह सल्च वाटर जैविक खेती के खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्लांट निर्माण में कई सेगमेंट है जैसे कि सेपरेटर, सेप्टेज यूनिट, ग्रिड चैंबर, सेडिमेंटेशन टैंक, ड्राइंग बेड और मशीन यहां पर इंस्टॉल किए जा रहे हैं। यहां पर इस प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा।

इस प्लांट का निर्माण करने का उद्देश्य शहर में फैल रहे कचरे व प्रदूषण को कम करना है। इसके निर्माण के बाद शहर को बीमारी मुक्त होने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में कूड़े-कचरे को कहीं भी फेंका जा रहा है. इस वजह से जल, भूमि और वायु प्रदूषण फैलने की आशंका बढ़ रही है। इन सभी को नियंत्रित करने के लिए प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने इस निर्माणाधीन प्लांट का निरीक्षण कर बताया कि प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. यहां पर सभी सेगमेंट को इंस्टॉल किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द इस प्लांट का ऑपरेशन चालू किया जा सके।

Most Popular