होमबिहारजेपी गंगा पथ का काम को रोक दिया गया , अक्टूबर से...

जेपी गंगा पथ का काम को रोक दिया गया , अक्टूबर से पुनः शुरू होगा , जानिए क्या है वजह….

राजधानी पटना का ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा जेपी गंगा पथ का निर्माण कार्य रोक दिया गया। यह प्रोजेक्ट पटना के दीघा से दीदारगंज तक बनाया जा रहा है. जिसका पहला फेज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जिसमें दीघा से पीएमसीएच तक इसका निर्माण पूरा हो गया तो वही अब पीएमसीएच से दीदारगंज तक इसका निर्माण होना है। बता दे कि गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए इसका निर्माण को रोक दिया गया। माना जा रहा है कि अक्टूबर के बाद इसके निर्माण का काम पुनः शुरू किया जाएगा।

बता दे कि दीघा रोटरी से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट तक सड़क के दोनों तरफ मिट्टी कटाव का खतरा है, इसलिए पत्थर का बोल्डर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जेपी गंगा पथ दीघा से दीदारगंज तक 20.5 किमी तक है। इसमें वर्तमान समय 13.7 किमी में काम हो गया है। अब मात्र सात किमी में काम होना है। मिट्टी का काम खत्म हो गया है। इसलिए अधिकारियों का कहना है कि एलिवेटेड सड़क निर्माण कराने में कम समय लगता है।

जून तक जेपी गंगा पथ का कार्य समाप्त हो जाएगा                                                                             बताया जा रहा है कि दिसंबर तक दीदारगंज तक काम पूरा होने की उम्मीद है, लेकिन पीएमसीएच के आगे के एलिवेटेड सड़क का आर्म बनाने में समय लगेगा। जून तक जेपी गंगा पथ का कार्य पूर्णत: समाप्त हो जाएगा। उसके बाद दीदारगंज से बख्तियारपुर और दीघा से मनेर तक गंगा के किनारे सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जाएगा।

Most Popular