होमदेशजेईई मेन 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू , जानिए आवेदन...

जेईई मेन 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू , जानिए आवेदन करने की आखिरी तारीख

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2022 (JEE Main 2022) की परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। जेईई मेन 2022 सेशन 1 के लिए अभ्यर्थी 1 मार्च से 31 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया jeemain.nta.nic.in पर प्रारंभ है।

जेईई मेन आवेदन पत्र भरने से पहले, छात्रों को एनटीए द्वारा निर्धारित जेईई मेन पात्रता मानदंड की जांच ज़रूर कर लेनी चाहिए। जेईई मेन सेशन 1 (अप्रैल सेशन) का आयोजन 16, 17, 18, 19, 20 और 21 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। जेईई मेन सेशन 2 (मई सेशन) की परीक्षाएँ 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई, 2022 को आयोजित की जाएँगी। जेईई मेन 2022 आवेदन फॉर्म डेट के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी गई है।

अधिकारियों द्वारा जेईई मेन 2022 परीक्षा (JEE Main 2022) इस वर्ष 2 बार – अप्रैल और मई में आयोजित किए जाने की उम्मीद है। जेईई मेन 2022 प्रयासों के बारे में विवरण आधिकारिक अधिसूचना के साथ जल्द जारी किया जाएगा। एनटीए जेईई मेन 2022 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। JEE Main परीक्षा क्वालिफाई करने वाले छात्र जेईई मेन स्कोर स्वीकार करने वाले इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। जेईई मेन 2022 पेपर 1, 31 एनआईटी , 25 आईआईआईटी और 28 जीएफटीआई में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है, जबकि पेपर 2 बी.आर्क ( B.Arch ) / बी प्लान ( B.Plan ) प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

एनटीए जेईई मेन 2022 परीक्षा की तारीख सभी सत्रों के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर जारी कर दी है। जेईई मेन 2022 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश कार्यक्रमों की समय-सीमा के साथ अपडेट रहने के लिए जेईई परीक्षा तिथि की जांच करनी चाहिए।

Most Popular