होमझारखंडखुशखबरी : झारखण्ड और बिहार के इन शहरों के बीच चलेगी निगम...

खुशखबरी : झारखण्ड और बिहार के इन शहरों के बीच चलेगी निगम की बसें

भागलपुर से झारखंड जाने वाले बस यात्रियों के लिए खुशखबरी है। तीन दशक के बाद बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, भागलपुर प्रमंडल की ओर से रांची के लिए बस सेवा इसी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। इसे लेकर स्टेट ट्रांसपोर्ट ऑफ अथॉरिटी ने रांची के लिए दो व देवघर के दो बस का परमिट पास किया है। जल्द ही परमिट की कॉपी निगम के अधिकारियों को मिल जायेगी।

 

क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बताया कि परमिट मिलते ही झारखंड जाकर काउंटर साइन कराना पड़ेगा। इसके बाद रांची व देवघर के लिए भागलपुर से निगम की बसें चलने लगेंगी। संभावना है कि इसी माह बस सेवा शुरू हो जायेगी।

उन्होंने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, तिलकामांझी बस स्टैंड से अंतिम बार निगम की बस झारखंड के देवघर के लिए 2015 में चली थी। इसके बाद देवघर बस स्टैंड में सरकारी कार्यालय खुलने के बाद यहां से बस नहीं चलने लगी। बताया कि रांची के लिए 1990 के दशक में बसें चलती थीं।

बोकारो, धनबाद आदि जगहों के लिए बस चलाने का होगा प्रयास 

क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य से कई लोगों ने झारखंड बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यालय को 12 बसें चलाने का प्रस्ताव पटना मुख्यालय को दिया। तीन दशक के बाद रांची के लिए बस चलेगी। इसके बाद जमशेदपुर भी बस चलाने की योजना है। यह गाड़ी भागलपुर, मुंगेर व जमुई बस डिपो से चलायी जायेगी।

भागलपुर से जमशेदपुर व भागलपुर से देवघर, मुंगेर से बोकारो, मुंगेर से रांची, जमुई से रांची बसें चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भागलपुर से बांका, देवघर, हजारीबाग, रामगढ़ होते हुए बस रांची जायेगी। भागलपुर से देवघर बस चानन व कटोरिया होकर जाएगी।

Most Popular