होमबिहारकौन बनेगा करोड़पति (केबीसी -13) में नजर आएंगे नीरज चोपड़ा, जानिए कब...

कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी -13) में नजर आएंगे नीरज चोपड़ा, जानिए कब होगा इसका प्रसारण

टोक्यो में आयोजित ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा जल्द ही सोनी टीवी के शो कौन बनेगा करोड़पति के 13 वें सीजन में नजर आएंगे। इसे लेकर सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर अपने शो का प्रोमो रिलीज कर दिया है। उनके साथ में हॉकी खिलाड़ी। शुक्रवार को प्रसारित होने वाले स्पेशल एपिसोड “शानदार शुक्रवार” में उनके साथ हॉकी खिलाड़ी पिआर श्रीजेश भी होंगे।

इसको लेकर सोनी टीवी ने शो का धमाकेदार प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में दिख रहा है कि नीरज चोपड़ा और पीआर श्रीजेश मेडल पहन कर सेट पर एंट्री करते हैं। वहीं शो के होस्ट अमिताभ बच्चन हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सभी दर्शक खड़े होकर तालियां बजाने लगते हैं।

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो करते हुए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था। वह ऐथलेटिक्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। मेकर्स ने नीरज चोपड़ा और श्रीजेश वाले एपिसोड का प्रोमो शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘अपने देश का नाम रोशन करके केबीसी 13 के मंच पर आने वाले हैं, तोक्यो ओलंपिक्स 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज और श्रीजेश। सुनिए उनके संघर्ष और ओलंपिक्स के अनुभव को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में।

केबीसी- 13 के इस एपिसोड में चोपड़ा अमिताभ बच्चन से अपने संघर्ष की कहानी बताएंगे। नीरज चोपड़ा के फैन इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इसका प्रसारण 17 सितंबर को रात 9:00 बजे सोनी टीवी पर किया जाएगा।

Most Popular