एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को बिहार दौरे पर आ रही हैं। बिहार दौरे में वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य दलों से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट करने के लिए अपील करेंगी। राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के सभी घटक दलों की ओर से समर्थन प्राप्त है। बिहार में एनडीए के मुख्य घटक जदयू ने खुला समर्थन का पहले एलान कर दिया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं प्रस्तावक हैं।
5 जुलाई को वे बिहार दौरे के दौरान सीएम नीतीश कुमार से मिलेंगी
द्रौपदी मुर्मू एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हैं और राष्ट्रपति पद के लिए नॉमिनेशन कर चुकी हैं। समर्थन देने वाले नेताओं और अपने मतदाताओं से वे लगातार मुलाकात कर रही हैं। उसी तरह वे बिहार दौरे पर आ रही है। 5 जुलाई को वे बिहार दौरे के दौरान सीएम नीतीश कुमार से मिलेंगी। इसके अलावा एनडीए घटक दल के सभी नेताओं और अपने मतदाताओं से भी मुलाकात करेंगी। एनडीए की ओर से समाज के सबसे निचले तबके आदिवासी समाज से आने वाली द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में सभी को समर्थन करना चाहिए। बिहार आएंगी तो निश्चित रूप से विपक्ष के नेताओं से भी वे अपील करेंगी।
जेडीयू ने समर्थन किया था
कुल मिलाकर देखा जाए तो पीएम मोदी ने ललन सिंह को आगे की पंक्ति में बिठाकर बड़ा संदेश दे दिया था। यहां यह बताना भी जरूरी है कि जब रात में बीजेपी की ओर से एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नाम आगे किया गया तो सुबह होते ही जेडीयू ने समर्थन किया था। ललन सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हैं। इसलिए पार्टी द्रौपदी मुर्मू के साथ हैं।