होमबिहारएक साल में 3.65 लाख करोड़ बढ़ी अडानी की संपत्ति। लगभग 4...

एक साल में 3.65 लाख करोड़ बढ़ी अडानी की संपत्ति। लगभग 4 गुना का हुआ इजाफा, इस मामले में अंबानी को भी छोड़ा पीछे

देश के पूंजीपतियों की संपत्ति में सर्वाधिक वृद्धि अडानी की संपत्ति में देखी गई। पिछले 1 साल में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति लगभग 4 गुना तक बढ़ गई। उनकी संपत्ति पिछले एक साल में 1.40 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 5.05 लाख करोड़ रुपए हो गई। प्रतिदिन की कमाई में उन्होंने अंबानी को काफी पीछे छोड़ दिया।

अडानी बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति।

IIFL वेल्थ हुरून इंडिया की रिच लिस्ट के अनुसार अडानी गौतम अडानी अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं पहले नंबर पर अभी भी मुकेश अंबानी ही हैं। लेकिन जिस रफ्तार से अडानी की संपत्ति में इज़ाफ़ा हो रहा है, वे मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

अडानी ने हर दिन कमाए 1002 करोड़ रुपए।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल गौतम अडानी ने हर दिन 1002 करोड़ रुपए कमाए। वहीं मुकेश अंबानी ने पिछले साल हर दिन 163 करोड़ रुपए कमाए हैं। अंबानी की तुलना में अडाणी ने पिछले एक साल में रोजाना 6 गुना से ज्यादा पैसे कमाए थे।

अडानी के भाई भी पहुंचे टॉप टेन में।

बता दें कि दुबई में रहने वाले उनके भाई विनोद अडाणी दोनों IIFL वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट में एक साथ टॉप 10 में आए हैं। उनके भाई एशिया में 8वें नंबर के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। वे पहले 12वें नंबर पर थे।

इसके अलावा तीसरे नंबर पर HCL के मालिक शिव नादर हैं। सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला छठे नंबर पर हैं।

Most Popular