होमबिहारइस वर्ष शिक्षा पर 16.5% खर्च होंगे पैसे, जल्द ही बहाल होंगे...

इस वर्ष शिक्षा पर 16.5% खर्च होंगे पैसे, जल्द ही बहाल होंगे टीचर्स व प्रोफेसर्स

बिहार में 2022-23 का बजट पेश कर दिया गया है। इस बजट में बिहार के वित्तीय मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बजट को पेश किया इस बजट में सरकार सबसे ज्यादा शिक्षा पर जोड़ दिया है। आपको बता दें कि इस वर्ष बिहार के शिक्षा में 16.5% पैसे खर्च करेगी जिसमें सबसे अधिक प्राथमिक विद्यालय व मॉडल विद्यालय प्लस टू के साथ-साथ शिक्षकों के बहाली पर भी जोड़ दिया जाएगा।

बिहार बजट 2022–2023 का कुल 16.5% बजट का हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाना है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र मैं भी बिहार और भी आगे बढ़ पाएगा, बिहार बजट 2022–2023 में शिक्षा के क्षेत्र में कई काम किए जाने हैं। जिसमें हर जिले में एक मॉडल प्लस टू हाई स्कूल बनाया जाएगा।

बिहार बजट 2022 – 2023 में बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बंपर बहाली आने का अनुमान है। आपको बता दे की बिहार के सभी प्राथमिक स्कूलों में करीब करीब 40 हजार 558 प्रधान शिक्षक की बहाली होगी। साथ ही साथ बिहार के सभी मध्य विद्यालय में फिजिकल टीचर की बहाली की जाएगी वही इन मध्य विद्यालय में करीब-करीब 8 हजार 386 फिजिकल टीचर की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा राज्य मैं असिस्टेंट प्रोफेसर की भी बहाली का रास्ता लगभग साफ हो गया है, जहां पर बताया जा रहा है कि राज्य में 4 हजार 638 असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली की जाएगी।

Most Popular