होमबिहारअब सहरसा से न होकर इस स्टेशन से चलेगी हमसफर एक्सप्रेस, आनंद...

अब सहरसा से न होकर इस स्टेशन से चलेगी हमसफर एक्सप्रेस, आनंद विहार के लिए यह ट्रेन अधिक फेरे लेगी..

सहरसा से दिल्ली तक जाने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सहरसा से दिल्ली जाने वाली क्लोन हमसफर एक्सप्रेस अब सहरसा नहीं खुलेगी। जिसके वजह से यात्रियों को सफर करने में काफी परेशानी हो सकती है। बता दे कि यह हमसफर एक्सप्रेस 02563/02564 अब सहरसा के बदले बरौनी से दिल्ली तक चलेगी।

छह जुलाई से क्लोन हमसफर बरौनी से नई दिल्ली के लिए चलेगी। इसकी जगह रेल अधिकारियों ने सहरसा से आनंद विहार जाने वाली 15279 पुरबिया एक्सप्रेस के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब यह ट्रेन आगामी सात जुलाई से गुरुवार को भी सहरसा से आनंद विहार के लिए चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सहरसा से आनंद विहार जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस की काफी मांग है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलायी जा रही थी। अब सात जुलाई से सप्ताह में दो दिन चलेगी। सहरसा में वाशिंग पिट की क्षमता कम होने की वजह से क्लोन हमसफर को आगामी जुलाई से बरौनी से दी गई है। अब यह ट्रेन बरौनी से नयी दिल्ली के लिए जुलाई माह से चलेगी।

Most Popular