होमबिहारअब मुजफ्फरपुर से भी झारखंड और यूपी के लिए चलेंगी एसी बसें,...

अब मुजफ्फरपुर से भी झारखंड और यूपी के लिए चलेंगी एसी बसें, देखिए कौन से शहरों के लिए चलेगी बसें

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार बसों की संख्या में वृद्धि कर रहा है। बिहार के तमाम बड़े शहरों से आसपास के राज्यों के लिए एसी बस की सुविधा शुरू की जा रही है। फिल्म में अब 1 अक्टूबर से मुजफ्फरपुर से झारखंड और उत्तर प्रदेश के लिए भी बसें शुरू की जाएंगी। इसके लिए झारखंड और उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम से परमिट मिल गई है।

इन शहरों के लिए चलेगी बस।

जानकारी के अनुसार बिहार राज्य पथ परिवहन निगम

आगामी 1 अक्टूबर से झारखंड के रांची टाटा और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए एसी बस की सुविधा शुरू जा रहा है। परमिट नहीं मिलने के कारण ये सभी बसें इमलीचट्टी बस डिपाे में तीन माह से खडी थीं। अब परमिट मिल जाने के बाद अगले महीने से इनका परिचालन हो सकेगा।

पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने रविवार को बताया कि मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लाेग रांची-टाटा और गाेरखपुर आते-जाते हैं। इन लाेगाें की सहूलियत के लिए परिवहन निगम एसी बसाें का परिचालन शुरू कर रहा है। परमिट मिलने के बाद अब नए सिरे से किराया तय होगा।

बता दें कि अगले एक-दो दिनों में किराया और टाइम टेबल का निर्धारण हो सकता है। चालन शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा का लाभ मिल सकेगा।

Most Popular