होमबिहारअटल पथ से सीधे हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी सिटी बसें, सफर होगा...

अटल पथ से सीधे हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी सिटी बसें, सफर होगा सुहाना

पटना: राजधानी से अब हाजीपुर के लिए सीएनजी बसें चलेंगी। फिलहाल ये बसें शहर में ही परिचालित हो रहीं हैं। अब अटल पथ होकर जेपी सेतु होते हुए हाजीपुर बसें जाएंगी। इस रूट पर 10 सीएनसी बसें चलाई जाएंगी। पिछले साल बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने अटल पथ पर सिटी बसें परिचालित करने की योजना बनाई थी। बता दें अटल पथ को जेपी सेतु से जोड़ने वाला फ्लाईओवर लगभग बनकर तैयार है। मई तक निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।

फ्लाईओवर का उद्घाटन होने के बाद अटल पथ होकर जेपी सेतु होते सोनपुर होकर हाजीपुर तक सीएनजी बसें चलेंगी। बीएसआरटीसी ने इस रूट पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया है। हाल में बीएसआरटीसी की दो टीम बस लेकर अटल पथ से हाजीपुर तक दो बार ट्रायल किया था।

हालांकि दीघा बाजार के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास बस को मोड़ने में काफी दिक्कत आ रही थी। बता दें पहले बांकीपुर-दानापुर मुख्य मार्ग पर सीएनजी बसें चलाने की योजना थी। मगर, इस रूट पर हैवी ट्रैफिक होने की वजह से योजना को बदल दी गई। फिर अटल पथ को जेपी सेतु से जुड़ने पर हाजीपुर तक सीएनजी बसें चलाए जाने का निर्णय लिया गया।

 

Most Popular