दुनियाभर के बाजारों में तेजी है जबकि, सरसों की आवक बढ़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन सहित लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। सोयाबीन इंदौर और बिनौला तेल के भाव पूर्ववत रहे।
मलेशिया एक्सचेंज में 2.25 प्रतिशत की तेजी थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज तीन प्रतिशत के लाभ में था। विदेशों में इस तेजी के बावजूद मंडियों में सरसों की आवक बढ़ने से तेल-तिलहनों के भाव टूटते दिखे। मंडियों में सोमवार को लगभग 12-12.5 लाख बोरी सरसों की आवक हुई।
सरकार को तेल तिलहन के कारोबार पर पैनी नजर रखनी होगी और देश में तिलहन के अधिक उत्पादन की स्थिति में बाजार टूटने या विदेशी बाजारों की मनमानी घटबढ़ की स्थिति में सरकार को ऐसे कदम तुरंत उठाने होंगे जिससे देश के किसानों के हितों की रक्षा हो सके।
दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
- सरसों तिलहन – 7,450-7,500 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
- मूंगफली – 6,650 – 6,745 रुपये।
- मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,500 रुपये।
- मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,565 – 2,755 रुपये प्रति टिन।
- सरसों तेल दादरी- 15,100 रुपये प्रति क्विंटल।
- सरसों पक्की घानी- 2,405-2,480 रुपये प्रति टिन।
- सरसों कच्ची घानी- 2,455-2,555 रुपये प्रति टिन।
- तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये।
- सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,300 रुपये।
- सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,000 रुपये।
- सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,800।
- सीपीओ एक्स-कांडला- 14,400 रुपये।
- बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,000 रुपये।
- पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,750 रुपये।
- पामोलिन एक्स- कांडला- 14,500 रुपये (बिना जीएसटी के)।
- सोयाबीन दाना – 7,400-7,450 रुपये।
- सोयाबीन लूज 7,100-7,200 रुपये।
- मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।